Quantcast
Channel: general – Hindi स्वास्थ्य ब्लॉग
Viewing all articles
Browse latest Browse all 85

युनिएंजाइम टेबलेट्स Unienzyme Tablets (Unichem) in Hindi

$
0
0

युनिएंजाइम टेबलेट्स युनीकेम द्वारा निर्मित एक दवा है जिसमें फंगल डियाज़टेज़, पपाइन और एक्टिवेटिड चारकोल हैं। इस दवा का प्रयोग मुख्य रूप से खाना खाने के बाद अधिक गैस बनना, डकार आना, की समस्या में किया जाता है। युनिएंजाइम को अन्य पेट की समस्याओं जैसे की अपच, दस्त, पोइज़निंग आदि में भी दिया जाता है।

फंगल डियाज़टेज़ एक एंजाइम है जिसको एक फंगस से बनाया जाता है। इसके सेवन से स्टार्च का पाचन होता है और वह सिंपल शुगर में बदल जाता है।

पपाइन को कच्चे पपीते के लेटेक्स या दूध से बनाते है और यह भी एक पाचक एंजाइम है। पपाइन प्रोटीन का पाचन करता है।

एक्टिवेटिड चारकोल (सक्रिय कार्बन) एक काले रंग का गंधहीन और स्वादहीन पदार्थ है जिसे लकड़ी या अन्य सामग्री को वायुहीन वातावरण में बहुत उच्च तापमान पर बनाया जाता है। इस प्रकार के कोयले को बाद में ओक्सिडाइजिंग गैस या दूसरे केमिकलमें री-हीट किया जाता है जिससे यह बहुत बारीक पाउडर में टूट जाता है और तब यह सक्रिय या एक्टिवेटिड हो जाता है। एक्टिवेट करने से इसकी अवशोषण की क्षमता बहुत बढ़ जाती है। यह शुद्ध कार्बन है और शरीर में यह टोक्सिंस, विषैले पदार्थों और पाचन तंत्र में गैस को सोख लेता है। इसमें सोखने की क्षमता है इसलिए गैस या दस्त के इलाज के लिए इसे इस्तेमाल किया जाता है।

Unienzyme Tablets (Unichem) is an allopathic medicine indicated in gas/ bloating/belching/flatulence. It supports better digestion by supplying the enzymes and gives relief in gas due to presence of activated charcoal.

Here is given more about this medicine, such as indication/therapeutic uses, Key Ingredients and dosage in Hindi language.

  • उपलब्धता: यह ऑनलाइन और दुकानों में उपलब्ध है।
  • दवाई का प्रकार: एलोपैथिक
  • मुख्य उपयोग: गैस अधिक बनना, अपच
  • मुख्य गुण: गैस को दूर करना, पाचन में सहयोग करना

युनिएंजाइम के घटक Ingredients of Unienzyme

  1. फंगल डियाज़टेज़ Fungal Diastase 100 mg
  2. पपाइन Papain 60 mg
  3. एक्टिवेटिड चारकोल Activated Charcoal 75 mg

युनिएंजाइम के लाभ/फ़ायदे Benefits of Unienzyme

  • इसमें एंजाइम हैं जो की पाचन में सहयोगी हैं।
  • इसके सेवन से गैस कम होती है।
  • यह टोक्सिंस को दूर करता है।
  • यह प्रोटीन के पाचन को सही करता है।
  • इसके साइड-इफेक्ट्स न के बराबर हैं। जो थोड़े हैं भी, वे गंभीर नहीं हैं।
  • इसका सेवन लम्बे समय तक किया जा सकता है।

युनिएंजाइम के चिकित्सीय उपयोग Uses of Unienzyme

गैस, अफारा, आध्य्मान, पेट फूलना intestinal gas, Flatulence

अपच indigestion

सेवन विधि और मात्रा Dosage of Unienzyme

  • युनिएंजाइम की 1 से 2 गोली, दिन में दो-तीन बार, लंच या डिनर के बाद लें।
  • इसे पानी के साथ लें।
  • इसे भोजन करने के बाद लें।
  • या डॉक्टर द्वारा निर्देशित रूप में लें।

Side-effects, Caution and Warnings

  1. इसके सेवन से स्टूल का रंग काला हो जाता है।
  2. इसमें पपीते का लेटेक्स है, इसलिए इसे गर्भावस्था में प्रयोग न करें।
  3. इसके सेवन से कब्ज़, पेशाब में जलन, खुजली, जी मिचलाना आदि हो सकता है।

    Viewing all articles
    Browse latest Browse all 85

    Trending Articles


    EASY COME, EASY GO


    UPDATE SC IDOL: TWO BECOME ONE


    Pokemon para colorear


    Sapos para colorear


    Love Quotes Tagalog


    Papa Jack Tagalog Love Quotes and Advice for you


    5 Tagalog Relationship Rules


    “Mali man na ikaw ay ibigin ko, akoy iibig padin sayo”


    RE: Mutton Pies (frankie241)


    Vimeo 10.7.0 by Vimeo.com, Inc.


    FORECLOSURE OF REAL ESTATE MORTGAGE


    HOY PANGIT, MAGBAYAD KA!


    Girasoles para colorear


    Presence Quotes – Positive Quotes


    Long Distance Relationship Tagalog Love Quotes


    Tropa Quotes


    “BAHAY KUBO HUGOT”


    Re:Mutton Pies (lleechef)


    Ka longiing longsem kaba skhem bad kaba khlain ka pynlong kein ia ka...


    Vimeo 10.7.1 by Vimeo.com, Inc.